नागालैंड में महिला आरक्षण के विरोध में को हुई भीषण हिंसा प्रदर्शनकारियों ने सीएम के निजी आवास में लगाई आग

naga-women-demanding-reservation

Nagaland against 33% Women reservation

 नागालैंड में महिला आरक्षण के विरोध में गुरुवार को हुई भीषण हिंसा प्रदर्शनकारियों ने सीएम के निजी आवास में लगाई आग

नागालेंड की राजधानी कोहिमा में  बीते गुरुवार को महिला आरक्षण के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने भीषण हिंसा की  । प्रदश्नकर्ताओं ने गुरुवार को नागालैंड के सरकारी दफ्तरों ,सरकारी इमारतों को हिंसक रूप से आग लगा दी

सूत्रों ने हिंसा का मुख्य कारण  महिलाओं को स्थानीय चुनाव निकाय में दिए गये 33 प्रतिशत आरक्षण को बताया

गुरुवार रात हजारो की तादात में प्रदर्शनकारियों के झुण्ड ने सचिवालय,डिस्ट्रिक्ट  कमिश्नर , म्युनसिपल कॉपरेशन के दफ्तरों  की तरफ मार्च किया व  देर रात  जमकर विरोध-प्रदर्शन किया  देर रात  प्रदर्शन हिंसक होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने  सीएम  टीआर जेलियांग के निजी आवास व डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर , म्युनसिपल कॉपरेशन के दफ्तरों , में आग लगा दी।  इस दौरान नागालेंड में गुरुवार को अन्य शहरो में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया  हलाकि नागालैंड  डीजीपी ने हालात पर नियंत्रण पाने पुष्टि की वह संवेदनशील स्थानों पर आर्मी की तैनाती की बात कही |

nagaland caste Violence

हलाकि राज्य सरकार ने हिंसा पर काबू पाने के लिए आर्मी व अर्धसैनिक बलो को बुलाकर हालात को काबू किया बता दे की इस दौरान नागालैंड के कोहिमा व अन्य शहरों में महिला आरक्षण के विरोध में हिंसक प्रदर्शन किया गया। जिस पर नियत्रण करने के लिए राज्य  सरकार ने केंद्र से  आर्मी के 315 जवानों  को बुलाना पड़ा राज्य सरकार ने आर्मी को नागलैंड के कई शहरो में तैनात किया।

 

NAGALAND SETUP FORCE

इससे पहले 31 जनवरी को  मंगलवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई  झड़प में 2 युवकों की मौत हो गई थी जिन्हें बुधवार को कोहिमा लाया गया प्रदर्शनकर्ताओ ने सीएम टीआर जेलियांग के आवास पर मृतको के शवों को रखकर देर रात मार्च किया व  सीएम टीआर जेलियांग  के तत्काल स्तीफे के लिए मांग के लिए देर रात उग्र प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों  ने मुख्यमंत्री  टी.आर. जेलिआंग और उनके मंत्रियों के इस्तीफे तक दोनों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। नागालैंड  ट्राइबल ग्रुप संगठन ने इलेक्शन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में 1 फरवरी को नागालैंड बंद का आयोजन किया  नागालैंड ट्राइबल ग्रुप संगठन इसे नागालैंड  जनजातीय संस्था के विषाधिकारों का हनन करने के की योजना बताया है।  नागालैंड ट्राइबल ग्रुप ने सरकार से सर्वसम्मित से बात करने के लिए नागालैंड के विभिन्न जनजातीय समुदायों से मिलाकर एक समिति का गठन किया है।

 

1 comment

  1. Rajan says:

    caste reservation system

Leave a Reply to Rajan Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *